

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को गुजराती परिवार में हुआ था। एक्टर सतीश शाह का 25 ऑक्टोबर, 2025 शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे।

उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सतीश शाह टीवी शो साराभाई v/s साराभाई और जाने भी दो यारो से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था।
साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।
Team Wani Samachar की ओरसे उनकी मृतात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजली !
🙏💐🙏








