

राष्ट्रीय : बिहार मे NDA की आंधी, महागठबंधन का सुपड़ा साफ..
पटना । 14 नवंबर 2025 :
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA लगभग 1200 से अधिक सीटें (रुझानो मे) जीतकर महागठबंधन को पूरी तरह धराशायी कर दिया। महागठबंधन, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, VIP, वाम दल और अन्य छोटे दल शामिल हैं, महज 40 सीटों से निचे सिमट गया।

चुनाव आयोग के अंतिम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने अकेले 91 सीटों पर, जबकि जेडीयू ने 82 सीटों पर आगे है। नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने गढ़ों में मजबूत पकड़ बनाए रखी, वहीं बीजेपी ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली आरजेडी को मात्र 25 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 4 और वाम दलों को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा।

यह जीत बिहार में NDA के 20 साल के शासन को मजबूत बनाती है। नई सरकार जल्द ही शपथ लेगी, और नीतीश कुमार दसवी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार की राजनीति में यह ‘आंधी’ आने वाले सभी चुनावों पर भी असर डालेगी।
Election Commission Declares Bihar Final Results :
BJP : 89 । JDU : 85 । RJD : 25 । LJP : 19 । INC : 6 । AIMIM : 5 । HAM : 5 । RLM : 4 । IIP : 1 । BSP : 1 । LEFT : 3..
-
NDA : 202
-
MGB : 35
-
PK : 0
(स्रोत: चुनाव आयोग, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स)
www.WaniSamachar.com
■□■








