रोटरी क्लब ऑफ ब्लैक डायमंड सिटी वणी की दिवाली बुजुर्गों के संग

456

भाई दूज के दिन रोटरी क्लब ऑफ ब्लैक डायमंड सिटी वणी के सदस्यों ने श्री बाजीराव महाराज वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गो को दीपावली की शुभकामनाएं दी । साथ ही फल, खाने पीने की प्रतिदिन उपयोगी वस्तुएं भेट की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष लवलेश लाल ने नांदेकर दंपत्ति की उनके सामाजिक उत्तरदायित्व का बहुत अच्छे से निर्वहन करने के लिए सराहना की । साथ ही उन लोगों को बदनसीब बताया जिन्होंने अपने अपने माता पिता को इस उम्र में सेवा न करते हुए उन्हें वृद्धाश्रम मे छोड़ दिया और भारत जैसे देश में तो वृद्धाश्रम की जरूरत ही नहीं होनी चाहिए ।

इस अवसर पर श्री बाजीराव महाराज वृद्धाश्रम के अध्यक्ष सुहास नांदेकर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष लवलेश लाल, अरुण कावड़कर, शुभम मदान, अक्षय खुराना, रविकांत खुराना, शुभम जैन, नीरज बोनगिरवार, राज बेदमूथा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

■□■